aजन सेवाएं

 

मोटर वाहन सत्यापन पटल (काउंटर)

 

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने अपने मुख्यालय नई दिल्ली में दिनांक 05.01.2001 से मोटर वाहन सत्यापन पटल खोला है, जिसमें रुपये 10/- न्यूनतम शुल्क पर सामान्य जनता को निम्नलिखित सूचना प्रदान की जाती है ।

¨      चोरी की गए वाहनों की बरामदगी की स्थिति

¨      सैकेन्ड हैन्ड वाहन की खरीद करने वाले खरीदार को यह जानकारी उपलब्ध करवाना कि वाहन चोरी का या किसी अपराध में लिप्त तो नहीं है ।

 

परिणाम तत्काल प्रदान किए जाते  हैं । उपर्युक्त सुविधा दिल्ली से बाहर रह रहे आवेदक भी 'निदेशक, रा.अ.रि.ब्यू.' रा.कृ.पुरम, नई दिल्ली में रूपये 10/- के निर्धारित शुल्क को इंडियन पोस्टल आर्डर(केवल) के माध्यम से भिजवाकर इस का लाभ उठा सकते हैं । परिणाम सामान्य डाक द्वारा भिजवाएं जाते हैं ।

 

इसी प्रकार की मोटर वाहन के चोरी/बरामदगी की सूचना प्रदान करने की काउंटर सुविधा को नीचे लिखे स्थान पर भी उपलब्ध करवाया गया है ।

 

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

 

स्थान

 

 

राज्य/सं.रा. क्षेत्र

 

स्थान

 

अरुणाचल प्रदेश

 

पुलिस अधीक्षक, अपराध रिकार्ड कार्यालय, पुलिस मुख्यालय, ईटानगर

 

नागालैण्ड

 

पुलिस अधीक्षक, दीमापुर

 

पुलिस अधीक्षक, मोकूकचूंग

 

असम

 

पुलिस अधीक्षक(सी.आई.डी.) कार्यालय, अपर पुलिस महानिदेशक, सी.आई.डी. अलूबारी, गुवाहटी शहर, गुवाहटी

 

पांडिचेरी

 

निदेशक, अपराध रिकार्ड ब्यूरो, सं.रा.क्षेत्र पांडिचेरी

 

कर्नाटक

 

पुलिस उप.महानिदेशक, राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, 7 वां तल, एस बिल्डिंग, डाक्टर बी.आर. अम्बेडकर रोड, बैंगलोर

 

पंजाब

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लुधियाना

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बस स्टैन्ड के नजदीक, भटिन्डा

 

कम्युनिटी पुलिस रिसोर्स सैन्टर(सी.पी.आर.सी.) वारदारी, पटियाला

 

गुजरात

 

पुलिस आयुक्त का कार्यालय, अहमदाबाद शहर

 

पश्चिम बंगाल

 

पुलिस उप निदेशक, डिटेक्टिक (जासूसी) विभाग, लाल बाजार, कोलकत्ता

 

 

पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, पुरानी सपीपा बिल्डिंग, मेघानी नगर, अहमदाबाद रूरल-380016

 

 

मध्य प्रदेश

 

अपर पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय पी.एच.क्यू., भोपाल

 

पुलिस आयुक्त, रेस कोर्स, रिंग रोड, गैलेक्सी सिनेमा के सामने राजकोट सिटी

 

मेघालय

 

पुलिस महानिरीक्षक का कार्यालय (ए.सी.बी./सी.आई.डी.), राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, शिलांग

 

पुलिस अधीक्षक, रेस कोर्स, रिंग रोड, राजकोट रूरल

 

हरियाणा

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गुड़गांव

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामनगर

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अम्बाला

 

गोआ

 

पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, पणजी

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, फरीदाबाद

 

चण्डीगढ़

 

पुलिस महानिरीक्षक चण्डीगढ़ सं.रा.क्षे., पुलिस मुख्यालय, सैक्टर-9 चण्डीगढ़

 

पुलिस महानिरीक्षक, राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, मधुबन, करनाल

 

जम्मू एवं कश्मीर

 

पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं रेलवे पुलिस मुख्यालय, जम्मू

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय,रिेवाड़ी

 

तमिलनाडू

 

सहायक पुलिस आयुक्त, राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो पुलिस कम्प्यूटर विंग, चेन्नई-4

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रोहतक

 

दिल्ली

 

रा.अ.रि.ब्यू., पूर्वी खण्ड-7, सैक्टर-1, रा.कृ.पुरम, नई दिल्ली-110066

 

हिमाचल प्रदेश

 

पुलिस महानिरीक्षक(सी.आई.डी.) एवं निदेशक राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, शिमला

 

 

वेब आधारित वाहन बरामदगी पूछताछ

 

1 जनवरी, 2002 से देश में बरामद मोटर वाहनों की सूचना को रा.अ.रि.ब्यूरो वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है । राज्यों एवं जिलों से बरामद वाहनों के बारे में प्राप्त हुई सूचना से डाटाबेस को अद्यतन किया जाता है । बरामद वाहनों की सूचना को वेबसाईट पर देखा जा सकता है ।

 

अग्नेयस्त्र राष्ट्रीय डाटाबेस एवं काऊंटर

 

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों से नियमित तौर पर खोए/बरामद हुए अग्नेयस्त्र से संबंधित डाटा प्राप्त करता है । ब्यूरो के राष्ट्रीय पुलिस कम्प्यूटर केन्द्र में संस्थापित राष्ट्रीय कम्प्यूटर पर एक केन्द्रीय डाटा बैंक सृजित किया जाता है । वर्तमान में राष्ट्रीय बैंक से 94261 खोए/बरामद अग्नेयस्त्र का रिकार्ड उपलब्ध है एवं लगभग 4885 मामलों का मिलान किया जा चुका है । डाटा रोजाना आधार पर अद्यतन किया जाता है । बरामद हुए अग्नयेस्त्र को खोए हुए अग्नयेस्त्र से समन्वित करने के लिए एक प्रणाली का विकास किया गया है ताकि अग्नयेस्त्र को उनके सही स्वामी को सुपुर्द किया जा सके ।

 

 

ब्यूरो ने मुख्यालय, नई दिल्ली में पहले ही अग्नेयस्त्र काऊंटर खोला जा चुका है जिसके माध्यम से कोई भी खोए हुए अग्नेयस्त्र की बरामदगी की स्थिति जान सकता है । यदि वो देश के किसी भी भाग में बरामद हुआ हो एवं किसी भी अग्नयेस्त्र के खरीदने से पहले यह भी जान सकता है कि वो चोरी या किसी अन्य अपराध में लिप्त तो नहीं है ।

 

तलाश प्रणाली

 

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो गिरफ्तार, वांछित, गुमशुदा, अपहृत, अभित्याजे, भागे हुए, पहचान रहित व्यक्तियों एवं पहचान रहित मृत शरीरों का तलाश प्रणाली के अन्तर्गत एक राष्ट्रीय स्तर पर डाटाबेस कायम कर रहा है । वर्तमान में हमारे पास 19.12.2008 तक 292290 का डाटाबेस है ।

 

ब्यूरो के पास समन्वय प्रणाली भी है जिसके माध्यम से निम्नलिखित परिमापों के अन्तर्गत तलाश प्रणाली के अन्तर्गत समन्वित सूचना प्रदान की जाती है ।

 

¨      गुमशुदा/अपहृत पहचान रहित व्यक्तियों सहित

¨      गुमशुदा/अपहृत पहचान रहित मृत शरीर सहित

¨      गिरफ्तार वांछित/अभित्याजे/ भाग गए सहित