रा.अ.रि.ब्यू. के उद्देश्यों में से एक देश
में पुलिस बलों की कैपिसिटि बिल्डिंग के लिए
उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी तथा अंगुलि छाप
विज्ञान में प्रशिक्षण देना है । राष्ट्रीय
अपराध रिकार्ड ब्यूरो की प्रशिक्षण शाखा इस
उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अथक प्रयास कर
रही है।
यह शाखा प्रत्येक वर्ष भारतीय पुलिस अधिकारियों
के लिए औसतन २२ प्रशिक्षण कार्यक्रमों का
आयोजन करती है । इन पाठ्क्रमों की अवधि १ से ३
सप्ताह तक होती है । बेसिक अपराध विश्लेषण,
डाट नेट में प्रोग्रामिंग, वेब डिजाईनिंग, कम्प्यूटर
बेसिक एवं आफिस आटोमेश्न, कम्प्यूटर केन्द्र
प्रबंधन, नेटवर्क एवं ई सुरक्षा, प्रौन्नत
अंगुलि छाप विज्ञान आदि विषयों पर प्रशिक्षण
दिया जाता है । रा.अ.रि.ब्यू. पुलिस में
प्रशिक्षण प्रदान करने वाले व्यक्तिओं के
कौशल में विकास के लिए ''प्रशिक्ष्ाकों को
प्रशिक्ष्ाण'' पाठ्क्रम का भी आयोजन करता है
। रा.अ.रि.ब्यू. में आयोजित कार्यक्रमों में
सभी पदों के अधिकारी उपस्थित होते है जिसमें
राज्य/संघ राज्य क्षेत्रों तथा केन्द्रीय
पुलिस संगठनों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी
शामिल है ।
भारतीय पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण के अलावा
रा.अ.रि.ब्यू. विदेशी पुलिस अधिकारियों के
लिए विदेश मंत्रालय के भारतीय तकनीकी एवं
आर्थिक सहयोग एवं विशेष राष्ट्रमंडल अफ्रीकी
सहायता कायक्रम के अंतर्गत तथा साथ ही साथ वित्त
मंत्रालय के कोलम्बों प्लान के टी.सी.एस. के
अंतर्गत १२ सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का
भी आयोजन करता है । इन अधिकारियों के लिए २
कार्यक्रम अर्थात् कानून पर्वतन संस्थाओं के
लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रौन्नत अंगुलि
छाप विज्ञान तथा कम्प्यूटर्स का आयोजन किया
जाता है । प्रत्येक वर्ष २२ से २५ देशों से
औसतन ४० अधिकारी इस पाठ्यक्रम में भाग लेते है
। कार्यक्रम के भाग के तौर पर ये अधिकारी
हैदराबाद, जयपुर एवं आगरा के वरिष्ठ अधिकारियों
से मिलने, भारतीय पुलिस की वास्तिवक कार्य
प्रणाली को देखने के साथ-साथ इन शहरों में
अपराध की रोकथाम के लिए विधि विज्ञान विशेषज्ञों
के द्वारा अपनाये जाने वाले विशेष तरीकों को
जानने के लिए १५ दिन अध्ययन दौरे पर व्यतीत
करते है । ये अध्ययन दौरे इन अधिकारियों को
भारतीय संस्कृति एवं विरासत के विभिन्न रूप
देखने का अवसर भी प्रदान करते है ।
उपर्युक्त पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त,
रा.अ.रि.ब्यू. भारतीयों के साथ-साथ विदेशी अधिकारियों
के लिए भी विशेष पाठ्यक्रम का आयोजन करता है ।
रा.अ.रि.ब्यू. दिल्ली एवं तमिलनाडु के पुलिस
अधिकारियों के लिए भर्ती प्रशिक्षण के दौरान
विशेष कार्यशालाओं का आयोजन भी करता है ।
कार्यालय के भीतर का संकाय प्रौद्योगिकी एवं
अनुभव का एक सही मिश्रण है जो प्रशिक्षण
प्रदान करने के लिए उचित माध्यम है ।
प्रशिक्षण संकाय राष्ट्रीय पुलिस आकदमी जैसे
संस्थानों का दौरा करने के साथ-साथ विभिन्न
राज्यों के लिए कार्यशाला का भी आयोजन एवं
लेक्च्र देने का कार्य करता है । रा.अ.रि.ब्यू
ऐसे व्यक्तियों को भी आमंत्रित करता है जो
प्रशिक्षण के दौरान पाठ्क्रमों में उपस्थित
प्रशिक्षणार्थियों को कम्प्यूटर/साइबर अपराध
एवं विधि विज्ञान तथा अंगुलि छाप विज्ञान विषय
पर व्याख्यान देने में विशेषज्ञ होते है । गृह
मंत्रालय, राज्य पुलिस, एन.आई;सी. एवं
डी.आई.टी. के वरिष्ठ अधिकारियों को भी उनके
विशिष्टकरण के विषयों पर प्रशिक्ष्ाण अधिकारियों
के साथ रू-बरू होने के आमंत्रित किया जाता है
।
यह शाखा प्रौद्योगिकी एवं प्रयोगकर्त्ता की
आवश्यकता के अनुसार परिर्वतन के साथ-साथ,
प्रशिक्षण के तरीके एवं विषय में भी परिवर्तन
करती रहती है । इस वर्ष में विदेशी पुलिस
अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान विडियों
आधारित प्रशिक्षण को शुरू किया गया था । विदेशी
पुलिस अधिकारियों को इस वर्ष बोली जाने वाली
हिंदी पर भी इनपुट दिया गया था जिससे वे स्थानीय
लोगों के साथ वार्तालाप कर सके । रा.अ.रि.ब्यू.
द्वारा विकसित किये गये सांख्यिकीय अनुप्रयोग
(एप्लीकेशन) जैसे भारत में अपराध, भारत में
आकस्मिक मृत्यु एवं आत्महत्याएं एवं जेल
आंकड़े पर प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रारम्भ
किया गया एवं वार्षिक कैलेंडर में शामिल किया
गया ।
क्षेत्रीय कम्प्यूटर
पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र
भारतीय पुलिस के निम्न कार्यकर्त्तायों के
लिए हैदराबाद, गांधीनगर, लखनऊ एवं कोलकाता के
चार क्षेत्रीय कम्प्यूटर पुलिस प्रशिक्षण
केन्द्र में समरूप पाठ्यक्रमों का आयोजन किया
गया । इन केन्द्रो को रा.अ.रि.ब्यूरो द्वारा
क्षेत्रीय स्तर पर कैपेसिटी बिल्डिंग को सुकर
बनाने हेतु पूर्ण रूप से प्रायोजित किया गया।
रा.अ.रि.ब्यूरो इन केन्द्रों को संकाय, लेखन
सामग्री, प्रशिक्षण सामग्री तथा आधारभूत
सामग्री के लिए निधि प्रदान करता है , जिसमें
कम्प्यूटर हार्डवेयर, साफ्टवेयर, नेटवर्किंग,
डिवाईसस,यू.पी.एस., फर्नीचर, प्रोजेक्ट आदि
शामिल है।
प्रशिक्षण सुविधा
रा.अ.रि.ब्यूरो के पास पूर्ण रूप से क्रमशः
२८ तथा २४ क्षमता वाले वातानूकूलित प्रशिक्षण
हाल है । यहॉं पर २० तथा २४ कम्प्यूटरो वाली
नेटवर्क सहित २ कम्प्यूटर प्रयोगशालाएं हैं
। पाठ्यम में उपस्थित होने वाले
प्रशिक्षणार्थियों के लिए दोनो प्रयोगशालोओं
में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है ।
पुस्तकालय
प्रशिक्षण शाखा के अधीन एक पुस्तकालय भी है
जिसमें रा.अ.रि.ब्यूरो में प्रशिक्षणके दौरान
आये हुये प्रशिक्षणार्थियों के प्रयोग के लिए
विभिन्न विषयों पर जर्नल्स एवं पुस्तकें
उपलब्ध हैं ।